Shekhawati News: 24 साल की लड़की 41 साल के शादीशुदा युवक के साथ भाग गई, दवाई लेने के बहाने घर से गई थी

Shekhawati News: 24 साल की लड़की 41 साल के शादीशुदा युवक के साथ भाग गई, दवाई लेने के बहाने घर से गई थी

राजस्थान के सीकर जिले में एक 24 साल की लड़की 41 साल के पहले से शादीशुदा युवक के साथ भाग गई। युवती की मां ने युवक पर लव जिहाद कर उनकी बेटी को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। युवती की मां ने कुछ दिनों पहले थाना में बेटी के गुमशुदा होने की एमपीआर दर्ज करवाई थी। युवती दवाई लेने के बहाने से घर से गायब हुई थी। हालांकि युवती ने एसपी के सामने पेश हुई।

युवक पहले से निकाह किया हुआ है

पुलिस ने युवती के परिजनों को भी बुलाया, जहां परिजनों ने करीब पांच घंटे तक युवती से समझाइश की लेकिन वह नहीं मानी। युवती ने पुलिस के सामने ही माता-पिता के साथ रहने से मना कर दिया। युवती की सीकर स्थित सखी सेंटर पर काउंसलिंग भी की गई लेकिन उसने किसी की एक नहीं मानी और युवक के साथ चली गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती की मां ने आरोप लगाया है कि उनके पति के वर्कशॉप पर 41 साल का दूसरे समुदाय का युवक पिछले पांच साल से आता था, उसने उनकी बेटी को बरगलाया और बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।

परिवार का कहना है कि युवक पहले से निकाह किया हुआ है और उसके बच्चे भी हैं। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि युवती बालिग थी, जिसने स्वतंत्र रहने की इच्छा जाहिर की। परिजनों और सखी सेंटर ने भी काउंसलिंग की थी।

इधर सीकर जिले में ही दो अलग-अलग गुमशुदगी के मामलों ने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। पहले मामले में 19 वर्षीय युवती 10 मई को घर से सामान लेने के लिए पड़ोसी गांव गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं दूसरे मामले में 20 वर्षीय युवक के लापता होने की सूचना सामने आई है। युवक के बड़े भाई ने लापता होने की रिपोर्ट देकर बताया कि 15 मई की सुबह करीब 9 बजे वह अस्पताल में दवाई लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *