स्मार्टफोन में एप के जरिए हर एक काम आसानी से हो जाता है। ओटीटी एप से लेकर बैंकिंग एप और यूपीआई एप जैसी नाजाने कितनी एप है, जो लोगों के मोबाइल फोन में रहती हैं।
क्या आप जानते हैं कि वे कौन-सी एप हैं, जिन्हें आपको अपने मोबाइल में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि कई एप ऐसी हैं जो आपके मोबाइल का सारा इंटरनेट का डाटा चुरा लेते हैं। इसलिए ठगी न हो तो आपको इन एप के बारे में पता होना बेहद जरुरी है।
कौन सी एप नहीं रखना चाहिए मोबाइल में?
कीबोर्ड
भूलकर भी अपने फोन में कीबोर्ड वाली एप को इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। इन एप को लोग डाउनलोड जरुर करते हैं, लेकिन इनमें कई एप फेक होते हैं। ये एप आपके आईडी पासवर्ड चुरा सकते हैं।
एंटी वायरस एप
ऐसे कई तरह के फ्री एंटी वायरस आते हैं। खासतौर पर जो एपीके फाइल में आते हैं। भूलकर भी इन्हें अपने फोन में इंस्टॉल न करें। वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
फ्लैश लाइट एप
कई तरह के फ्लैश लाइट एप भी है, जो मोबाइल में रखना आपको भारी पड़ सकता है। इसमें कई एप फेक हो सकते हैं। एपीके एप को भूलकर भी डाउनलोड न करें। ये एप आपकी जानकारी चुराकर आपको ठग सकते हैं।
क्लिनर एप
अक्सर कई लोग मोबाइल को क्लिन करने के लिए एप इंस्टॉल करते हैं, लेकिन फोन में पहले से ही क्लियर कर देता है। हालांकि, कई लोग अलग-अलग क्लिनर एप इंस्टॉव करते हैं। ये फेक हो सकते हैं और आपसे कई ऐसी परमिशन लेकर आपको ठग सकते हैं।


