पूर्णिया में पुलिस ने अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को दबोचा:तलाशी के दौरान 1.048 किलोग्राम स्मैक बरामद, पकड़े गए खेप की कीमत 10 लाख

पूर्णिया में पुलिस ने अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को दबोचा:तलाशी के दौरान 1.048 किलोग्राम स्मैक बरामद, पकड़े गए खेप की कीमत 10 लाख

पूर्णिया के बायसी में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस खेप के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 10 लाख की कीमत की 1.48 किलोग्राम स्मैक बरामद किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक निवासी मासूम शेख के रूप में हुई है। जो अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है। गाड़ियों की चेकिंग के दौरान युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी जानकारी देते हुए बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि बायसी में पुलिस नियमित रूप से संदिग्ध वाहनों और लोगों की सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.048 किलोग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। सीमावर्ती इलाके से पूर्णिया लाई गई थी खेप शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि स्मैक की ये खेप सीमावर्ती इलाके के रास्ते पूर्णिया लाई गई थी और यहां से दूसरे जिलों में सप्लाई की तैयारी थी।जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद होने से इलाके में सक्रिय नशा तस्करी गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, खेप कहां से मंगाई गई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी। पूर्णिया के बायसी में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस खेप के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 10 लाख की कीमत की 1.48 किलोग्राम स्मैक बरामद किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक निवासी मासूम शेख के रूप में हुई है। जो अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है। गाड़ियों की चेकिंग के दौरान युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी जानकारी देते हुए बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि बायसी में पुलिस नियमित रूप से संदिग्ध वाहनों और लोगों की सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.048 किलोग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। सीमावर्ती इलाके से पूर्णिया लाई गई थी खेप शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि स्मैक की ये खेप सीमावर्ती इलाके के रास्ते पूर्णिया लाई गई थी और यहां से दूसरे जिलों में सप्लाई की तैयारी थी।जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद होने से इलाके में सक्रिय नशा तस्करी गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, खेप कहां से मंगाई गई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *