नगर परिषद ने अवैध दुकान को किया ध्वस्त:नोटिस के वावजूद खाली नहीं करने और अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई

नगर परिषद ने अवैध दुकान को किया ध्वस्त:नोटिस के वावजूद खाली नहीं करने और अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई

धौलपुर में नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को हरदेव नगर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के सहयोग से एक अवैध दुकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। नगर परिषद को हरदेव नगर इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद परिषद ने संबंधित व्यक्ति को 12 मई 2026 को नोटिस जारी कर दुकान खाली करने और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद सोमवार सुबह नगर परिषद की टीम अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक निगरानी में जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध दुकान को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर में सरकारी जमीन, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *