कार की टक्कर से पलटा ऑटो, एक महिला की मौत:2 अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती, नेशनल हाईवे 27 पर हादसा

कार की टक्कर से पलटा ऑटो, एक महिला की मौत:2 अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती, नेशनल हाईवे 27 पर हादसा

बारां में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब एक ऑटो बारां से किशनगंज की तरफ जा रहा था। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में तेल फैक्ट्री निवासी बलराम वैष्णव (70), हाउसिंग बोर्ड निवासी बद्री बाई पांचाल (80) और केलवाड़ा निवासी युनुस मोहम्मद (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बद्री बाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों अन्य गंभीर घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *