भीलवाड़ा में प्राचीन मूर्ति खंडित करने पर फूटा आक्रोश:संगठन और समाज का मौके पर प्रदर्शन,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भीलवाड़ा में प्राचीन मूर्ति खंडित करने पर फूटा आक्रोश:संगठन और समाज का मौके पर प्रदर्शन,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भीलवाड़ा शहर के पुर रोड स्थित प्रतापनगर स्कूल परिसर में स्थापित प्राचीन जुझार जी महाराज की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में भारी रोष और असंतोष फैल गया। पवित्र देवस्थान पर हुई इस तोड़फोड़ की खबर से स्थानीय निवासियों सहित विभिन्न सामाजिक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। तेली समाज गुटकणिया परिवार आस्था का केंद्र इस प्राचीन देवस्थान से स्थानीय तेली समाज की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यहां तेली समाज के गुटकणिया परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से नियमित रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे थे। इस तरह अचानक आस्था के केंद्र को निशाना बनाए जाने से समाज जनों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसके चलते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। प्रदर्शन के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग घटना की सुचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों सहित तेली समाज के युवा और प्रबुद्ध जन घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान घटना को लेकर लोगों मे रोष देखा गया। दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन से दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शहर का माहौल खराब करने का प्रयास विहिप के भीलवाड़ा महानगर सह-मंत्री सुशील सुवालका ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार भीलवाड़ा शहर की शांत फिजा में जहर घोलकर भाईचारे और माहौल को खराब करने की घिनौनी कोशिशें कर रहे हैं।ऐसी ताकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जल्द से जल्द दोषियों को बेनकाब कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं। पुलिस मौके पर, समझाइश के प्रयास जारी घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रतापनगर थाना प्रभारी सुनील ताड़ा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को शांत कराने और मामला सुलझाने के लिए समझाइश के प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया है।असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *