शराब के अवैध ठेकों के खिलाफ ग्रामीण सड़कों पर उतरे:बोले- इसके कारण परिवार उजड़ रहे हैं, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

शराब के अवैध ठेकों के खिलाफ ग्रामीण सड़कों पर उतरे:बोले- इसके कारण परिवार उजड़ रहे हैं, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

​टोडारायसिंह तहसील की अलियारी पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और अवैध रूप से संचालित शराब के ठेकों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर के नाम ADM विनोद कुमार मीणा ज्ञापन सौंपकर इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि अलियारी ग्राम पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रही है। इसके कारण गांव का सामाजिक और शांतिपूर्ण माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है। शराब के इस अवैध धंधे की वजह से क्षेत्र में आए दिन आपसी झगड़े और मारपीट, ​चोरियां और घरेलू हिंसा समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। ​ग्रामीण बोले- परिवार बर्बाद हो रहे हैं
ग्रामीणों ने कहा कि इस अवैध शराब के कारण गांव के युवा वर्ग और छोटे बच्चों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कई हंसते-खेलते परिवार इसके चलते आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र की महिलाएं और बुजुर्ग भी इस समस्या से काफी ज्यादा प्रताड़ित और परेशान हैं। इस अवैध कारोबार को बंद करने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। ​इस दौरान एडवोकेट नंदकिशोर मीणा सहित गांव की अनीता, सोनिया, कमला, विमला देवी, तारा आदि मौजूद थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *