दो दिन के अभियान में पुलिस ने 246 आरोपी पकड़े:आदतन ,फरार और वारंट वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार,शराब,गांजा और चाकू किए बरामद

दो दिन के अभियान में पुलिस ने 246 आरोपी पकड़े:आदतन ,फरार और वारंट वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार,शराब,गांजा और चाकू किए बरामद

जयपुर रेंज के निर्देश पर अलवर पुलिस ने जिलेभर में दो दिन तक विशेष “एरिया डोमिनेशन अभियान” चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर कुल 246 आरोपियों और बदमाशों को गिरफ्तार किया। अभियान में 494 पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने 146 टीम बनाकर जिले के 461 स्थानों पर कार्रवाई की। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, वारंटी, इनामी बदमाशों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करना था। पुलिस ने ऐसे लोगों को निशाना बनाया जो इलाके में डर और अपराध का माहौल बना रहे थे। अभियान के दौरान महिला अत्याचार के मामलों में वांछित 3 आरोपी, आदतन अपराधी 5, गंभीर अपराधों में वांछित 9 आरोपी, सामान्य मामलों में फरार 29 आरोपी और गिरफ्तारी वारंट वाले 51 लोगों को पकड़ा गया। इसके अलावा स्थाई वारंटी और पीओ श्रेणी के 36 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 4 इनामी बदमाशों को भी दबोचा। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब, नशा तस्करी और हथियार रखने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई। पुलिस ने 14 आबकारी एक्ट, एक आर्म्स एक्ट, एक एनडीपीएस एक्ट, एक कॉपीराइट एक्ट और 4 RPGO के मामले दर्ज किए। पुलिस ने अभियान में 77 लीटर अवैध हथकढ़ शराब, 53 किलो 660 ग्राम गांजा, एक चाकू और 4020 रुपये बरामद किए। वहीं 170 BNSS के तहत 71 लोगों को हिरासत में लिया गया।
एसपी ने कहा कि जिले में अपराध और बदमाशों के खिलाफ आगे भी लगातार इसी तरह सख्त अभियान चलाए जाएंगे ताकि आम लोगों में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *