बागपत सीएमओ ऑफिस में 10 फीट लंबा सांप निकला:सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जंगल की ओर भगाया

बागपत सीएमओ ऑफिस में 10 फीट लंबा सांप निकला:सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जंगल की ओर भगाया

बागपत सीएमओ कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां 10 फीट लंबा सांप देखा गया। सांप के अचानक निकलने से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। घटना उस समय हुई जब बागपत सीएमओ कार्यालय में कर्मचारी रोज की तरह अपने काम में व्यस्त थे। कार्यालय में काम से आए कुछ लोगों ने अचानक सांप को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी बाहर आए और 10 फीट लंबे सांप को देखकर घबरा गए। किसी की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो कर्मचारियों ने लाठी-डंडों की मदद से सावधानीपूर्वक सांप को कार्यालय से बाहर निकाला। इस दौरान, कार्यालय के एक कर्मचारी अजीत ने निर्देश दिए कि सांप को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। सांप को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद वह जंगल की ओर चला गया। सीएमओ तीरथ लाल ने बताया कि सांप अचानक कार्यालय में आ गया था। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि एक बार फिर पूरे कार्यालय की जांच की जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई अन्य वन्यजीव अंदर न हो। उन्होंने कहा कि किसी की भी सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *