Illegal Arms Trade Expose : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में अवैध देशी पिस्टलों का धांधा हाइटेक हो गया। सोशल मीडिया पर पिस्टल की खरीदी और तस्करी का नेटवर्क तैयार हो रहा है। हथियार निर्माण और तस्करी से जुड़े लोग ग्राहकों से रूबरू नहीं बल्कि ऑनलाइन सौदा कर अंतर्राज्जीय स्तर पर हथियार भेज रहे हैं। पूरा कारोबार सोशल मीडिया पर हो रहा है। पुलिस से नचने के लिए गांव के सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को 5 से 10 हजार के लालच देकर अवैध व्यापार में घकेला जा रहा है।
ये खुलासा रविवार को एसपी आशुतोष बागरी ने किया। उन्होंने कहा कि खकनार थाने के ग्राम पाचोरी में एक रैकेट सक्रिय है, जो लंबे समय से अवैध पिस्टल निर्माण कर अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी कर रहा है। ये पिस्टल की मांग प्रदेश समेत अन्य राज्यों में चोरी और हिंसक वारदातों के लिए होती है, इसलिए जल्द ही इस नेटवर्क को खत्म किया जाएगा। महाराष्ट की तर्ज पर पुलिस अब लगातार ऐसे स्थानों पर दबिश देकर संदिग्ध लोगों को पकड़ेगी जो इस कार्य में जुड़े है या सहयोग कर रहे है।
आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
खकनार पूलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के साथ अन्य राज्यों में पकड़ाए आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। ऐसे लोगों को निगरानी बनाकर न्यायालय के माध्यम से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
गलत रास्ता छोड़ मुख्य धारा से जुड़ें
नवागत एसपी ने कहा कि, अइस रैकेट में पूरा गांव नहीं बल्कि, कुछ लोग हैं, लेकिन बदनाम पूरा गांव होता है। जो भी भटके हुए युवा अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होना चाहते हैंउन्हें पुलिस प्रशासन उनकी हर संभव मदद और पुनर्वास का प्रयास किया जाएगा। जो लोग जानबूझकर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर शांति व्यवस्था को भंग करेंगे उन्हें किसी भी सूरत बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
12वीं पास युवा बन गए तस्कर, 7 पिस्टल 3 मैग्जीन के साथ पकड़ाए

खकनार पुलिस ने अवैध 7 देशी पिस्टल और 3 मैगजीन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 11 हजार मूल्य के हथियार पकड़ाए हैं। थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि, मुखबिर के माध्यम से सुचना मिली थी कि, दो संदिग्ध की हथियारों की बड़ी खेप के साथ जा रहे हैं। ग्राम मोहनगढ़ के पास रेलवे पुलिया के नीचे पुलिस फोर्स ने उन्हें पकड़ लिया।
दो तस्कर गिरफ्तार
20 वर्षीय आरोपी विकास सिंह उर्फ विक्की पिता संतपाल सिंह पटवा निवासी ग्राम पाचौरी और 21 वर्षीय अकलेश उर्फ कान्हा पिता भूरा वसावे निवासी ग्राम खकनार खुर्द को पकड़ा है। दोनो आरोपी 12वीं पास हैं, लेकिन सोशल मीडिया का उपयोग कर इस धंधे में शामिल थे। पुलिस कॉल डिटेल खंगालने के साथ जिला न्यायालय से रिमांड लेकर इस व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रही है।
इस पुलिस टीम ने दबोचा
इस कार्रवाई में एएसआई रामेश्वर बकोरिया, एएसआई तारिक अली, जगदीश मंसरे, सत्यभान सिंह, सतीश सुर्यवंशी, गोविंदा मुजाल्दे, अभिल डावर, विजेंद्र देवल्ये, मंगल पालवी, अजय अहिरवार, सबल देवड़ा, कैलाश मोरे, आयुष पटेल, सुनील धुर्वे शामिल थे।


