Video: ग्राम विकास चौपाल: मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद

Video: ग्राम विकास चौपाल: मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद

ग्राम पंचायत फतेहगढ़ में ग्राम विकास चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान राज्य स्तरीय ग्राम रथ अभियान के समापन समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव और लाभों की जानकारी ली। साथ ही, ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने व विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि ग्राम रथ अभियान से जैसलमेर और पोकरण विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश ग्राम पंचायतों तक 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई, जिससे पात्र व्यक्तियों को वास्तविक लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *