इंदौर में पानी की समस्या लेकर लोगों का हंगामा:पानी की टंकी पर पहुंचे गुस्साए लोगों ने हाईड्रेंट तोड़ा, पुलिस में हुई शिकायत

इंदौर में पानी की समस्या लेकर लोगों का हंगामा:पानी की टंकी पर पहुंचे गुस्साए लोगों ने हाईड्रेंट तोड़ा, पुलिस में हुई शिकायत

इंदौर के तपेश्वरी बाग में पानी की टंकी पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना था उन्हें पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वह रहवासी शिकायत लेकर पहुंचे तब पानी की समस्या को लेकर एमआईसी मेंबर, पार्षद प्रतिनिधि सहित निगम के अधिकारी बैठक कर रहे थे। वे भी यहीं समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे थे कि पानी की समस्या का कैसे निराकरण करें। बैठक के बीच लोग अपनी समस्या लेकर पहुंच गए। जिसके बाद वहां मौजूद एमआईसी मेंबर और अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया। पानी की टंकी पर की नारेबाजी, ऊपर चढ़ने का प्रयास आश्वासन देने के बाद एमआईसी मेंबर व अन्य लोग वहां से चले गए। मगर रहवासी वहीं डटे रहे। उन्होंने पानी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान एक व्यक्ति ने पानी की टंकी में पानी है या नहीं वह चेक करने के लिए पानी की टंकी की सीढ़ियों से ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे रोक दिया। हाईड्रेंट तोड़ा, पुलिस भी पहुंची इधर, गुस्साए लोग पानी को लेकर परेशान थे। इस बीच कुछ लोगों की टैंकर चालकों से विवाद भी हो गया। वहीं कुछ लोगों ने वहां लगा हाईड्रेंट भी तोड़ दिया। हंगामा बढ़ने पर खजराना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। इधर, जोन क्रमांक 8 के सहायक यंत्री शरद सोहनी की थाने में शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने हाईड्रेंट तोड़े जाने की बात लिखी है। उन्होंने यह भी लिखा है कि किसने हाईड्रेंट को नुकसान पहुंचाया इस संबंध सीसीटीवी कैमरा या अन्य साधन नहीं होने से कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *