चंडीगढ़ में डिलीवरी बॉय नशा तश्करी में गिरफ्तार:सेक्टर-48 से काबू, 6.62 ग्राम हेरोइन और मेथाक्वालोन मिक्स बरामद; NDPS एक्ट का मामला दर्ज

चंडीगढ़ में डिलीवरी बॉय नशा तश्करी में गिरफ्तार:सेक्टर-48 से काबू, 6.62 ग्राम हेरोइन और मेथाक्वालोन मिक्स बरामद; NDPS एक्ट का मामला दर्ज

चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.62 ग्राम हेरोइन और मेथाक्वालोन (मिक्स) बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 16 मई 2026 को सेक्टर-49 थाना में तैनात एसआई किरण पाल अपनी पुलिस टीम के साथ अपराध रोकथाम ड्यूटी के तहत इलाके में गश्त कर रहे थे। रात करीब 10:05 बजे जब पुलिस टीम सेक्टर-48 मोटर मार्केट के छोटे चौक के पास पहुंची, तभी एक युवक सेक्टर-48 डिवाइडिंग रोड की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर भागने लगा युवक पुलिस के मुताबिक युवक ने जैसे ही पुलिस पार्टी को देखा, वह अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापस जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान दीपक कुमार निवासी गांव जगतपुरा, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में बताई। आरोपी की उम्र 20 साल है। तलाशी में मिला नशीला पदार्थ पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6.62 ग्राम हेरोइन और मेथाक्वालोन मिक्स बरामद हुआ। आरोपी इसके संबंध में कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर जब्ती मेमो के जरिए थाना मालखाने में जमा करवा दिया। ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करता है आरोपी पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक कुमार ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनी ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *