भिवानी में दुकानदार से मारपीट व धमकाने वाले 4 काबू:पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम, मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर

भिवानी में दुकानदार से मारपीट व धमकाने वाले 4 काबू:पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम, मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर

भिवानी की स्पेशल स्टाफ ईशरवाल टीम ने दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे भी बरामद किए हैं। भिवानी के थाना सिवानी में नवीन ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ऑटो मार्केट में बाइक रिपेयर की दुकान कर रखी है। आरोपी विकास अपने अन्य साथियों के साथ उसकी दुकान पर आया और दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना सिवानी में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक कश्मीर सिंह की टीम ने मामले में शामिल 4 आरोपियों को बहल रोड, ईशरवाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव भेरा निवासी हर्ष पुत्र रविंद्र, गांव बड़वा निवासी संदीप सिंह पुत्र रतन सिंह, गांव गुड्‌डा निवासी अजय कुमार पुत्र रोहतास तथा गांव बड़वा निवासी सोनू पुत्र कालू सिंह के रूप में हुई है। पुरानी रंजिश में वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात के दौरान प्रयोग किए गए तीन डंडे बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विकास की शिकायतकर्ता नवीन के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस टीम द्वारा अभियोग में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकास की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *