मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगा एनक्लेव की रहने वाली बीए की छात्रा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई उसका शव रविवार को रोहटा थाना क्षेत्र के जंगल मे मिला 20 साल की छात्रा तीन दिन पहले मेरठ के आरजी डिग्री कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का एग्जाम देने के लिए निकली थी। जंगल में छात्रा का शव गन्ने के खेत से अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित गगन एंक्लेव निवासी वेद प्रकाश की बेटी ललिता के रूप में हुई है। ललिता मेरठ के आईजी कॉलेज में बीए की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पहले परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तीन दिन पहले ललिता के लापता होने के बाद पिता वेद प्रकाश ने टीपीनगर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उनकी बेटी का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह रोहटा थाना क्षेत्र के गांव उकसिया निवासी पप्पू अपने खेत पर गन्ना छीलने पहुंचा। खेत के अंदर एक युवती का शव पड़ा देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। शाम करीब चार बजे शव की पहचान ललिता के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, युवती का शव अर्धनग्न हालत में था, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता वेद प्रकाश ने गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश, अंकित और निशांत पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले भी अंकुश ने उनकी बेटी को जबरन उठाने और छेड़छाड़ का प्रयास किया था, जिस पर बाद में समझौता हो गया था। परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी उसके बाद भी ललिता का पीछा करता था इसकी शिकायत ललित ने कितनी बार अपने परिवार वालों से की थी। इसी से डर कर ललित ने कुछ दिन के लिए अपनी पढ़ाई भी बंद कर दी थी लेकिन समझने के बाद उसने फिर पढ़ाई शुरू की और तीन दिन पहले बीए सेकंड ईयर का पेपर देने के लिए घर से निकली थी तभी से वह लापता थी।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।


