फतेहपुर में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए 8 लोग डूबे, 4 की मौत, 4 को मछुआरों ने बचाया

फतेहपुर में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए 8 लोग डूबे, 4 की मौत, 4 को मछुआरों ने बचाया

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां रिंद नदी में नहाते समय 8 लोग डूब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। वहीं, 4 लोगों को मछुआरों ने बचा लिया है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिंद नदी में डूबकर 4 युवकों की मौत

रविवार को रिंद नदी में नहाते समय 8 युवक गहरे पानी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरों ने डूब रहे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया, जबकि 4 की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

(नोट खबर अपडेट की जा रही है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *