Train Fire: कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Train Fire: कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

कोटा। कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।

आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और कोटा मंडल की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है। रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात बाधित

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। हादसे के वक्त कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी। फिलहाल, कोई जनहानि की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

घटनास्थल: 09256099269
लुनी रिच्छा स्टेशन: 09251689241
कोटा पूछताछ: 6375898943
कोटा कंट्रोल: 9256099457
रेल मदद: 139

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *