10 दिन के अंदर युवक ने एक ही परिवार की 2 लड़कियों से की शादी, फिर दुल्हनों ने कर दिया ऐसा कांड कि उड़ गए होश

10 दिन के अंदर युवक ने एक ही परिवार की 2 लड़कियों से की शादी, फिर दुल्हनों ने कर दिया ऐसा कांड कि उड़ गए होश

Looteri Dulhan Gang: अलवर। शादी कराने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट इस्तगासे पर कोतवाली थाना पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेहताब सिंह का नोहरा निवासी पीड़ित अजय पुत्र कैलाश शर्मा ने परिवाद में बताया कि उसकी पहचान माचाड़ी निवासी बंटी से हुई थी। बंटी ने जून, 2025 में उसकी मुलाकात मनोहर उर्फ पप्पी पंडित से कराई और मध्यप्रदेश की लड़की से शादी कराने का भरोसा दिलाया।

आरोपियों ने लड़की के पिता के इलाज व शादी खर्च के नाम पर पहले 30 हजार रुपए लिए। इसके बाद 12 जनवरी, 2026 को लड़की को अलवर लाकर रुकवाया गया और टेल्को चौराहे के पास 2.30 लाख रुपए नकद ले लिए गए। परिवादी के अनुसार लड़की पांच दिन तक परिवार के साथ रही। इस दौरान शादी की तैयारियों में करीब 60 हजार रुपए के कपड़े, जेवर और अन्य सामान खरीदा गया।

आरोप है कि 17 जनवरी की रात लड़की ने परिवार को नशीला पदार्थ मिलाकर दूध पिला दिया, जिससे सभी गहरी नींद में सो गए। इसके बाद वह घर से करीब 3 लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। साथ में किराये के मकान में ठहरे उसके रिश्तेदार भी गायब मिले।

आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर रुपए ऐंठे

परिवादी ने बताया कि शादी के लिए काशीराम चौराहे स्थित धर्मशाला बुक करवाई गई थी, जहां 300 से 400 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भी आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे लिए। पहले किराये और खर्च के नाम पर 10 हजार रुपए लिए गए, फिर ब्यूटी पार्लर ले जाने के बहाने और 10 हजार रुपए मांगे गए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने शादी का झांसा देकर उससे करीब 3.60 लाख रुपए नकद लिए और शादी में करीब 6.50 लाख रुपए खर्च करवा दिए।

पहली दुल्हन फरार, फिर दूसरी शादी का जाल

पहली युवती के फरार होने के बाद आरोपियों ने परिवादी को दूसरी युवती आरती से शादी कराने का भरोसा दिया। 23 जनवरी को शादी कराई गई, जिसमें धर्मशाला बुकिंग, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं पर लाखों रुपए खर्च हुए। कुछ दिन बाद आरती भी मायके जाने का बहाना बनाकर चली गई और वापस आने से इनकार कर दिया। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने और रुपए मांगते हुए रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। फिलहाल थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *