बाड़मेर जिले की सदर पुलिस डिस्कॉम की लाइट सामग्री चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने चुराया 11 लाख रुपए का सामान को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस चोर से अन्य चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रावतसर निवासी हरखाराम (33) पुत्र मांगीलाल ने 14 मई को सदर थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 8 मई को गांव डुगेरों का तला में गोदाम से 11केवी लाइट लाइन की सामग्री चोर चुरा कर ले गए। इस संंबंध में पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- एएसपी नितेश आर्य व डीएसपी रमेश कुमार के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी करतारसिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। एसआई बगडुराम मय टीम ने घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना किया। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच पड़तााल शुरू की गई। तकनीकी और सूचना के आधार पर संदिग्ध शंकरसिंह पुत्र समुद्रसिंह निवासी गोरण्डिया, बदनोर जिला ब्यावर को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर इसकी निशानदेही पर 11 लाख रुपए का जिला पाली के सिरियारी अरावली पहाड़ियों में छुपाया लाइट का सामान को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी शंकरसिंह को गिरफ्तार कर अन्य चोरी की वारदातों को लेरक पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में एएसआई दिनेश, कांस्टेबल लालाराम, सुरेश कुमार, और चुनाराम शामिल रहे।


