गेहूं उपार्जन केंद्र प्रभारी को लकड़ी और लात-घूंसें मारे:शाजापुर में चार किसानों पर केस; कचरा साफ करने की बात पर हुआ था विवाद

गेहूं उपार्जन केंद्र प्रभारी को लकड़ी और लात-घूंसें मारे:शाजापुर में चार किसानों पर केस; कचरा साफ करने की बात पर हुआ था विवाद

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में गेहूं उपार्जन केंद्र पर विवाद के बाद चार किसानों पर केस दर्ज किया गया है। सहकारी बैंक मोहना के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। कचरा साफ करने की बात पर विवाद शनिवार शाम करीब 5:30 बजे ग्राम मटेवा के किसान रमेशचंद्र, चंदरसिंह, चतुर्भुज और वेदभूषण अपनी गेहूं की ट्रॉली लेकर केंद्र पहुंचे थे। सर्वेयर मोहन सिंह राजपूत ने ट्रॉली में मौजूद कचरा साफ करने की समझाइश दी, जिसे लेकर किसान उग्र हो गए और बिना सफाई किए तुलाई का दबाव बनाने लगे। लकड़ी और लात-घूंसों से केंद्र प्रभारी पर हमला उपार्जन केंद्र प्रभारी जसवंत आर्य द्वारा मना करने पर चारों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि चंदरसिंह ने ट्रैक्टर से लकड़ी निकालकर जसवंत के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। अन्य आरोपियों ने भी केंद्र प्रभारी को लात-घूंसों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए अन्य केंद्र कर्मचारियों को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल प्रभारी को लेकर कर्मचारी थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई। मोहन बड़ोदिया पुलिस चारों किसानों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *