नीट परीक्षा रद्द होने पर उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन:मशाल रैली निकाली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया

नीट परीक्षा रद्द होने पर उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन:मशाल रैली निकाली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया

उज्जैन में नीट परीक्षा रद्द होने के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर जिला अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में टावर चौक से मशाल रैली निकाली गई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। यह मशाल रैली टावर चौक से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं, पुरुष और नीट परीक्षा दे चुकी छात्राएं व उनके परिजन शामिल हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर “डॉक्टर की डिग्री बिकाऊ है” जैसे नारे लिखे थे। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। रैली देर शाम टावर चौक से शुरू होकर इंदिरा गांधी चौक होते हुए शहीद पार्क पहुंची और फिर वापस टावर चौक लौटी। इस दौरान सभी ने बारी-बारी से मशाल थामी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसमें “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे प्रमुख थे। टावर चौक पर रैली के समापन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि नीट परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, और इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *