विवादित जमीन का निबंधन नहीं होगा:मंत्री मदन सहनी ने की समीक्षा बैठक, जमीन विवाद कम करने के उपाय पर चर्चा

दरभंगा में मंत्री मदन सहनी ने शनिवार को जिला अतिथि गृह में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में विभागीय राजस्व प्राप्ति, भूमि निबंधन, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और विवाह निबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में जमीन को शहरी, पेरीफेरल और ग्रामीण क्षेत्रों में विभाजित कर विभिन्न श्रेणियों जैसे.. व्यावसायिक, आवासीय, विकासशील, कृषि एवं दो फसल भूमि के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। मंत्री ने एमबीआर रिवीजन की प्रगति की समीक्षा की। जमीन विवाद कम करने के उपायों पर चर्चा की और निबंधन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने पर बल दिया। मंत्री ने कहा कि विवादित जमीन का निबंधन नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे क्रेता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिया कि रजिस्ट्री के दिन ही डीड की कॉपी उपलब्ध कराई जाए और निबंधन कार्यालय आने वाले लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं दी जाएं। होम रजिस्ट्रेशन और मोबाइल रजिस्ट्रेशन सुविधा

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों के लिए होम रजिस्ट्रेशन और मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मंत्री ने कहा कि संबंधित क्रेता या विक्रेता की इच्छा के अनुसार यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा पुराने अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने, रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और नए नियमों की जानकारी सोशल मीडिया और फेसबुक के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। विवाह निबंधन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि इसके लिए 100 रुपए का चालान जमा किया जाता है।
जिले के बॉर्डर पर 24 घंटे वाहनों की जांच हो बैठक में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। मंत्री ने शराब मामलों में जब्त वाहनों की नीलामी और शराब विनिष्टीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने जगुनाथ रेड्डी एवं मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश देते हुए पेट्रोल पंप, ढाबा और होटलों में जांच करने को कहा। मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि शराब के मामलों में जेल जा चुके लोगों की जमानत के बाद सख्त निगरानी रखी जाए और जिला सीमा पर 24 घंटे वाहनों की जांच हो। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी, बड़े वाहनों की सघन जांच और शराब तस्करी से जुड़े लोगों का डेटा तैयार कर वरीय पुलिस अधीक्षक स्तर पर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंत्री को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में उप आयुक्त मद्यनिषेध दरभंगा प्रमंडल दीनबंधु, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीएम जीविका रिचा गार्गी सहित संबंधित विभागों के निरीक्षक, उप निरीक्षक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में कौशल कुमार ने मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार मंत्री को पाग और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला अवर निबंधक पदाधिकारी स्वीटी सुमन ने भूमि निबंधन की प्रक्रिया, स्थलीय निरीक्षण व्यवस्था, भूमि की श्रेणी निर्धारण की मानक प्रक्रिया और राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। दरभंगा में मंत्री मदन सहनी ने शनिवार को जिला अतिथि गृह में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में विभागीय राजस्व प्राप्ति, भूमि निबंधन, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और विवाह निबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में जमीन को शहरी, पेरीफेरल और ग्रामीण क्षेत्रों में विभाजित कर विभिन्न श्रेणियों जैसे.. व्यावसायिक, आवासीय, विकासशील, कृषि एवं दो फसल भूमि के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। मंत्री ने एमबीआर रिवीजन की प्रगति की समीक्षा की। जमीन विवाद कम करने के उपायों पर चर्चा की और निबंधन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने पर बल दिया। मंत्री ने कहा कि विवादित जमीन का निबंधन नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे क्रेता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिया कि रजिस्ट्री के दिन ही डीड की कॉपी उपलब्ध कराई जाए और निबंधन कार्यालय आने वाले लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं दी जाएं। होम रजिस्ट्रेशन और मोबाइल रजिस्ट्रेशन सुविधा

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों के लिए होम रजिस्ट्रेशन और मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मंत्री ने कहा कि संबंधित क्रेता या विक्रेता की इच्छा के अनुसार यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा पुराने अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने, रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और नए नियमों की जानकारी सोशल मीडिया और फेसबुक के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। विवाह निबंधन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि इसके लिए 100 रुपए का चालान जमा किया जाता है।
जिले के बॉर्डर पर 24 घंटे वाहनों की जांच हो बैठक में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। मंत्री ने शराब मामलों में जब्त वाहनों की नीलामी और शराब विनिष्टीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने जगुनाथ रेड्डी एवं मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश देते हुए पेट्रोल पंप, ढाबा और होटलों में जांच करने को कहा। मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि शराब के मामलों में जेल जा चुके लोगों की जमानत के बाद सख्त निगरानी रखी जाए और जिला सीमा पर 24 घंटे वाहनों की जांच हो। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी, बड़े वाहनों की सघन जांच और शराब तस्करी से जुड़े लोगों का डेटा तैयार कर वरीय पुलिस अधीक्षक स्तर पर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंत्री को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में उप आयुक्त मद्यनिषेध दरभंगा प्रमंडल दीनबंधु, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीएम जीविका रिचा गार्गी सहित संबंधित विभागों के निरीक्षक, उप निरीक्षक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में कौशल कुमार ने मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार मंत्री को पाग और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला अवर निबंधक पदाधिकारी स्वीटी सुमन ने भूमि निबंधन की प्रक्रिया, स्थलीय निरीक्षण व्यवस्था, भूमि की श्रेणी निर्धारण की मानक प्रक्रिया और राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *