सुपौल में 3 शिक्षकों पर डिपार्टमेंटल एक्शन, 2 सस्पेंड:उत्तर प्रदेश से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी अटेंडेंस दर्ज, DPO की कार्रवाई

सुपौल में 3 शिक्षकों पर डिपार्टमेंटल एक्शन, 2 सस्पेंड:उत्तर प्रदेश से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी अटेंडेंस दर्ज, DPO की कार्रवाई

सुपौल जिले में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर संदिग्ध तरीके से उपस्थिति दर्ज करने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शिक्षकों पर कार्रवाई की है। विभागीय जांच में बिहार से बाहर रहकर पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का मामला सामने आने के बाद दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक नियोजित शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा की गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत वारंटपुर विद्यालय की शिक्षिका मोनिका मिश्रा ने 5 और 6 मई 2026 को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर “मार्क ऑन ड्यूटी” दर्ज किया था। विभागीय समीक्षा में उनकी भौगोलिक लोकेशन उत्तर प्रदेश के मझवारा क्षेत्र में पाई गई, जो संबंधित प्रखंड मुख्यालय से करीब 490 किलोमीटर दूर है। जांच में यह भी सामने आया कि शिक्षिका ने सक्षम पदाधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना ही दूरस्थ स्थान से उपस्थिति दर्ज की। बिहार से बाहर रहते हुए पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का आरोप मामले में विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार और नियोजित शिक्षक फूलदेव कुमार पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों पर बिहार से बाहर रहते हुए पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का आरोप है। डीपीओ स्थापना आलोक शेखर ने बताया कि नियोजित शिक्षक फूलदेव कुमार के निलंबन के लिए संबंधित प्रखंड नियोजन इकाई को अनुशंसा भेजी गई है, जबकि अन्य दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने बताया कि कार्रवाई से पूर्व संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। विभाग ने इसे सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। मामले के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सुपौल जिले में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर संदिग्ध तरीके से उपस्थिति दर्ज करने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शिक्षकों पर कार्रवाई की है। विभागीय जांच में बिहार से बाहर रहकर पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का मामला सामने आने के बाद दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक नियोजित शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा की गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत वारंटपुर विद्यालय की शिक्षिका मोनिका मिश्रा ने 5 और 6 मई 2026 को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर “मार्क ऑन ड्यूटी” दर्ज किया था। विभागीय समीक्षा में उनकी भौगोलिक लोकेशन उत्तर प्रदेश के मझवारा क्षेत्र में पाई गई, जो संबंधित प्रखंड मुख्यालय से करीब 490 किलोमीटर दूर है। जांच में यह भी सामने आया कि शिक्षिका ने सक्षम पदाधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना ही दूरस्थ स्थान से उपस्थिति दर्ज की। बिहार से बाहर रहते हुए पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का आरोप मामले में विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार और नियोजित शिक्षक फूलदेव कुमार पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों पर बिहार से बाहर रहते हुए पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का आरोप है। डीपीओ स्थापना आलोक शेखर ने बताया कि नियोजित शिक्षक फूलदेव कुमार के निलंबन के लिए संबंधित प्रखंड नियोजन इकाई को अनुशंसा भेजी गई है, जबकि अन्य दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने बताया कि कार्रवाई से पूर्व संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। विभाग ने इसे सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। मामले के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *