भिवानी के बवानीखेड़ा में मकान टूटने के बाद राजनीति गतिविधियां तेज हो गई हैं। बवानीखेड़ा में चल रहे धरने पर कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे, इधर, मामले को देखते हुए डीसी साहिल गुप्ता ने बवानीखेड़ा में धारा 163 लागू कर दी है। ताकि माहौल शांत बना रहे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि “बवानीखेड़ा में धरनारत पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया। बीजेपी सरकार गरीब अमीर देखकर कानून का पाठ पढ़ा रही है। बीजेपी सरकार को 50 सालों से बसे परिवारों को उजाड़ने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सरकार का काम गरीबों का घर बसाना है उजाड़ना नहीं। हमारी मांग है कि सरकार इन परिवारों को मुआवजा दे और प्रदेश के लोगों से माफी मांगे। बीजेपी सरकार इन्हें अकेला न समझे, जब तक इन परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक विधानसभा से लेकर संसद तक हर लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस सरकार के समय SC, BC वर्ग के करीब 4 लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट मिले, साथ ही बिजली, पानी के मुफ्त कनेक्शन भी दिए। लेकिन बीजेपी सरकार ने 12 साल में किसी गरीब को एक इंच जमीन भी नहीं दी।”


