मुजफ्फरपुर की ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने रेलवे कॉलोनी पूर्वी गेट के पास हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है और चोरी का शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है। यह घटना 13 मई 2026 की देर रात ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी पूर्वी गेट निवासी अमन कुमार के घर में हुई थी। अज्ञात चोरों ने घर से कीमती जेवरात, मोबाइल फोन और एक लेडीज पर्स चुरा लिया था। पीड़ित अमन कुमार के बयान पर ब्रह्मपुरा थाना में कांड संख्या 153/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) विनीता सिन्हा ने किया, जिसमें ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है अल्ताफ विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच की। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मो० अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। अल्ताफ ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का ही निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं। इनमें एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक अंगूठी, एक सोने की नोज पिन और एक लेडीज पर्स शामिल है। अपराध स्वीकार, अब खंगाला जा रहा इतिहास कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्त मो० अल्ताफ ने अमन कुमार के घर में चोरी की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि वह चोरी की नीयत से ही घर में दाखिल हुआ था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में उसके साथ और कौन-कौन शामिल थे और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड क्या है। पूरे मामले का खुलासा सीटी एसपी मोहिबुलाह अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर की। मुजफ्फरपुर की ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने रेलवे कॉलोनी पूर्वी गेट के पास हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है और चोरी का शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है। यह घटना 13 मई 2026 की देर रात ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी पूर्वी गेट निवासी अमन कुमार के घर में हुई थी। अज्ञात चोरों ने घर से कीमती जेवरात, मोबाइल फोन और एक लेडीज पर्स चुरा लिया था। पीड़ित अमन कुमार के बयान पर ब्रह्मपुरा थाना में कांड संख्या 153/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) विनीता सिन्हा ने किया, जिसमें ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है अल्ताफ विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच की। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मो० अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। अल्ताफ ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का ही निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं। इनमें एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक अंगूठी, एक सोने की नोज पिन और एक लेडीज पर्स शामिल है। अपराध स्वीकार, अब खंगाला जा रहा इतिहास कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्त मो० अल्ताफ ने अमन कुमार के घर में चोरी की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि वह चोरी की नीयत से ही घर में दाखिल हुआ था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में उसके साथ और कौन-कौन शामिल थे और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड क्या है। पूरे मामले का खुलासा सीटी एसपी मोहिबुलाह अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर की।


