स्कूल जा रहे छात्र को बोलेरो ने मारी ठोकर:प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर किया गया

स्कूल जा रहे छात्र को बोलेरो ने मारी ठोकर:प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर किया गया

शुक्रवार सुबह दरौंदा ढाला के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीवान रेफर कर दिया। घायल छात्र की पहचान सिरसांव मठिया (कोडारी खुर्द) गांव निवासी अशर्फी साह के 12 वर्षीय बेटे विनोद कुमार के रूप में हुई है। विनोद प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी महाराजगंज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल साइकिल से पढ़ने जा रहा था। शुक्रवार सुबह दरौंदा ढाला के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीवान रेफर कर दिया। घायल छात्र की पहचान सिरसांव मठिया (कोडारी खुर्द) गांव निवासी अशर्फी साह के 12 वर्षीय बेटे विनोद कुमार के रूप में हुई है। विनोद प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी महाराजगंज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल साइकिल से पढ़ने जा रहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *