बेगूसराय सदर। पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ शनिवार को बेगूसराय सदर प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत किया। चांदपूरा, परना, सांख, कैथ और तुलसीपुर अझौर पंचायत सहित कई गांवों में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाएं नए परिधानों और सोलह श्रृंगार में सजकर वट वृक्ष के समीप सामूहिक पूजा के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए पूजा स्थल तक प्रवेश किया। उन्होंने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा धागा बांधा और पति की लंबी आयु तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। इस व्रत का विशेष महत्व बताया जाता है। पूजा के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। विभिन्न गांवों में महिलाओं ने समूह बनाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रत संपन्न किया। दिन भर पूजा स्थलों पर श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ लगी रही और धार्मिक वातावरण बना रहा। बेगूसराय सदर। पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ शनिवार को बेगूसराय सदर प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत किया। चांदपूरा, परना, सांख, कैथ और तुलसीपुर अझौर पंचायत सहित कई गांवों में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाएं नए परिधानों और सोलह श्रृंगार में सजकर वट वृक्ष के समीप सामूहिक पूजा के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए पूजा स्थल तक प्रवेश किया। उन्होंने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा धागा बांधा और पति की लंबी आयु तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। इस व्रत का विशेष महत्व बताया जाता है। पूजा के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। विभिन्न गांवों में महिलाओं ने समूह बनाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रत संपन्न किया। दिन भर पूजा स्थलों पर श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ लगी रही और धार्मिक वातावरण बना रहा।


