समस्तीपुर में पैसे मांगने पर बड़े भाई पर हमला:छोटे भाई ने ससुराल वालों के साथ मिलकर लाठी-रॉड से पीटा; सिर पर लगे टांके

समस्तीपुर में पैसे मांगने पर बड़े भाई पर हमला:छोटे भाई ने ससुराल वालों के साथ मिलकर लाठी-रॉड से पीटा; सिर पर लगे टांके

समस्तीपुर में पैसों के विवाद में छोटे भाई ने ससुराल वालों के साथ मिलकर बड़े भाई पर हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगी है। हालत गंभीर है, इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एलौथ गांव की है। घायल अशरफ अली(30) की पत्नी अफसाना खातून ने बताया कि करीब छह महीने पहले उनके देवर मसरफ अली ने पैसे लिए थे। घर की छत ढलाई के लिए 1 लाख 75 हजार रुपए दिए थे। रविवार रात को घर पर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। जब अशरफ अली ने अपने छोटे भाई से बकाया रकम लौटाने की बात कही, तो विवाद हिंसक हो गया। सिर पर रॉड से मारा देवर ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चोट लगने से सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत हुआ। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सिर पर लगे टांके सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि अशरफ अली के सिर में गंभीर चोटें आई है। 5 से 6 टांके लगाए गए हैं। अंदरूनी चोटों का पता लगाने के लिए सिटी स्कैन कराया जा रहा है। बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायल का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को अस्पताल भेजा गया है। घायल और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में पैसों के विवाद में छोटे भाई ने ससुराल वालों के साथ मिलकर बड़े भाई पर हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगी है। हालत गंभीर है, इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एलौथ गांव की है। घायल अशरफ अली(30) की पत्नी अफसाना खातून ने बताया कि करीब छह महीने पहले उनके देवर मसरफ अली ने पैसे लिए थे। घर की छत ढलाई के लिए 1 लाख 75 हजार रुपए दिए थे। रविवार रात को घर पर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। जब अशरफ अली ने अपने छोटे भाई से बकाया रकम लौटाने की बात कही, तो विवाद हिंसक हो गया। सिर पर रॉड से मारा देवर ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चोट लगने से सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत हुआ। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सिर पर लगे टांके सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि अशरफ अली के सिर में गंभीर चोटें आई है। 5 से 6 टांके लगाए गए हैं। अंदरूनी चोटों का पता लगाने के लिए सिटी स्कैन कराया जा रहा है। बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायल का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को अस्पताल भेजा गया है। घायल और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *