सिसौना में आपसी रंजिश में युवती घायल:जोकीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, इलाज जारी

सिसौना में आपसी रंजिश में युवती घायल:जोकीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, इलाज जारी

अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के सिसौना गांव में शुक्रवार रात आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान रूही के रूप में की गई है। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव में पहले से चल रहे विवाद को लेकर देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर युवती रूही के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान युवती को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना के बाद घायल युवती के परिजन काफी आक्रोशित हैं। वहीं, ग्रामीणों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। इस संबंध में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के सिसौना गांव में शुक्रवार रात आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान रूही के रूप में की गई है। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव में पहले से चल रहे विवाद को लेकर देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर युवती रूही के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान युवती को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना के बाद घायल युवती के परिजन काफी आक्रोशित हैं। वहीं, ग्रामीणों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। इस संबंध में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *