‘मुझे टीसी देने के बहाने घर बुलाया, छेड़खानी की’:औरंगाबाद में टीचर पर 8वीं की छात्रा का आरोप, बोली- महिला टीचर ने आरोपी के पास भेजा था

‘मुझे टीसी देने के बहाने घर बुलाया, छेड़खानी की’:औरंगाबाद में टीचर पर 8वीं की छात्रा का आरोप, बोली- महिला टीचर ने आरोपी के पास भेजा था

औरंगाबाद में 8वीं की छात्रा ने अपने स्कूल के टीचर पर टीसी देने के बहाने घर बुलाकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा के आरोप के बाद उसके परिजन, ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद देवकुंड, उपहारा, बांदया, रफीगंज और गोह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस परिजन को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। घटना उपहारा थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है और छेड़खानी की घटना एक महीने पुरानी बताई जा रही है। शुक्रवार को छेड़खानी वाली बात गांव में फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में गांव के लोग और छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… महिला शिक्षक बोली- सर ही तुम्हारी मदद कर सकते हैं टीचर पर आरोप लगाने वाली छात्रा ने 8वीं पास की है। छात्रा का आरोप है कि वो स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने गई थी, लेकिन पहले उसे टीसी देने से मना कर दिया गया। छात्रा के अनुसार, स्कूल की एक महिला टीचर ने उसे बताया कि इस मामले में शिक्षक राहुल शर्मा ही मदद कर सकते हैं और उन्होंने छात्रा से राहुल भारद्वाज के घर जाकर मिलने को कहा। टीचर के घर गई तो छेड़ाखानी करने लगे छात्रा ने आरोप लगाया कि जब मैं राहुल सर के घर पहुंची तो उन्होंने मेरे साथ छेड़खानी शुरू कर दी। कुछ महीने पहले मेरा अपहरण हो गया था और पुलिस ने मुझे पश्चिम बंगाल से बरामद किया था। इसी मामले को लेकर राहुल सर बार-बार सवाल कर रहे थे। छात्रा के मुताबिक, राहुल शर्मा उससे पूछ रहे थे कि बंगाल में उसके साथ क्या-क्या हुआ था? उसने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान राहुल सर मेरे करीब आने लगे और मेरा हाथ पकड़ लिया। आरोपी शिक्षक बोला- आरोप झूठे हैं वहीं आरोपी शिक्षक राहुल भारद्वाज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रा की अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं हुई थी और वह कुछ दिनों तक पुलिस अभिरक्षा में भी रही थी, इसलिए जांच के बाद ही टीसी निर्गत करने की प्रक्रिया चल रही थी। शिक्षक ने दावा किया कि जब छात्रा उनसे मिलने आई थी तब उसके साथ उसकी चाची भी मौजूद थी। हेडमास्टर बोले- गंदी बात थी इसलिए मामला दबाने की कोशिश की स्कूल के हेडमास्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा पहले भी स्कूल आकर इसी प्रकार की बात कह चुकी थी। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया। हेडमास्टर के अनुसार छात्रा ने बाद में पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दी थी। विद्यालय में हंगामा की सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस इधर हंगामे की सूचना मिलते ही उपहारा थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और आरोपी शिक्षक को वहां से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शिक्षक को बाहर ले जाने से रोक दिया। आक्रोशित लोगों ने विद्यालय में ताला बंद कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख आसपास के चार थानों की पुलिस को बुलाया गया। फिलहाल विद्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। मामले को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है। औरंगाबाद में 8वीं की छात्रा ने अपने स्कूल के टीचर पर टीसी देने के बहाने घर बुलाकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा के आरोप के बाद उसके परिजन, ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद देवकुंड, उपहारा, बांदया, रफीगंज और गोह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस परिजन को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। घटना उपहारा थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है और छेड़खानी की घटना एक महीने पुरानी बताई जा रही है। शुक्रवार को छेड़खानी वाली बात गांव में फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में गांव के लोग और छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… महिला शिक्षक बोली- सर ही तुम्हारी मदद कर सकते हैं टीचर पर आरोप लगाने वाली छात्रा ने 8वीं पास की है। छात्रा का आरोप है कि वो स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने गई थी, लेकिन पहले उसे टीसी देने से मना कर दिया गया। छात्रा के अनुसार, स्कूल की एक महिला टीचर ने उसे बताया कि इस मामले में शिक्षक राहुल शर्मा ही मदद कर सकते हैं और उन्होंने छात्रा से राहुल भारद्वाज के घर जाकर मिलने को कहा। टीचर के घर गई तो छेड़ाखानी करने लगे छात्रा ने आरोप लगाया कि जब मैं राहुल सर के घर पहुंची तो उन्होंने मेरे साथ छेड़खानी शुरू कर दी। कुछ महीने पहले मेरा अपहरण हो गया था और पुलिस ने मुझे पश्चिम बंगाल से बरामद किया था। इसी मामले को लेकर राहुल सर बार-बार सवाल कर रहे थे। छात्रा के मुताबिक, राहुल शर्मा उससे पूछ रहे थे कि बंगाल में उसके साथ क्या-क्या हुआ था? उसने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान राहुल सर मेरे करीब आने लगे और मेरा हाथ पकड़ लिया। आरोपी शिक्षक बोला- आरोप झूठे हैं वहीं आरोपी शिक्षक राहुल भारद्वाज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रा की अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं हुई थी और वह कुछ दिनों तक पुलिस अभिरक्षा में भी रही थी, इसलिए जांच के बाद ही टीसी निर्गत करने की प्रक्रिया चल रही थी। शिक्षक ने दावा किया कि जब छात्रा उनसे मिलने आई थी तब उसके साथ उसकी चाची भी मौजूद थी। हेडमास्टर बोले- गंदी बात थी इसलिए मामला दबाने की कोशिश की स्कूल के हेडमास्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा पहले भी स्कूल आकर इसी प्रकार की बात कह चुकी थी। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया। हेडमास्टर के अनुसार छात्रा ने बाद में पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दी थी। विद्यालय में हंगामा की सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस इधर हंगामे की सूचना मिलते ही उपहारा थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और आरोपी शिक्षक को वहां से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शिक्षक को बाहर ले जाने से रोक दिया। आक्रोशित लोगों ने विद्यालय में ताला बंद कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख आसपास के चार थानों की पुलिस को बुलाया गया। फिलहाल विद्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। मामले को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *