गयाजी में भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी:पेट्रोल पंप के बाहर लंबी लाइन, घंटों लाइन में खड़े रहे लोग; मैनेजर बोले- डिमांड के अनुसार नहीं आ रहा तेल

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई है। गयाजी में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 3.32 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 109.26 रुपए, जबकि डीजल 95.29 रुपए प्रति लीटर है। शहरी इलाकों में तो स्थिति सामान्य है, लेकिन अफवाह के चलते ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखी गई। इमामगंज नगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते करीब 1 किलोमीटर तक जाम लग गया। क्राउड कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलानी पड़ गई। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकांश लोग टंकी फुल करवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े दिखाई दिए। 400 रुपए का पेट्रोल मिल रहा है पंप के मैनेजर मनोज ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल देने की कोई निर्धारित सीमा तय नहीं की गई है। लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगभग 300 से 400 रुपए तक का ईंधन लोगों को दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। लोगों की बढ़ी परेशानी तेल भरवाने पहुंचे राकेश, विकास ने बताया कि महंगाई से आम जनता परेशान है। अब पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिमांड के अनुसार नहीं आ रहा तेल वहीं, महारानी पेट्रोल पंप के मैनेजर सुधांशु कुमार का कहना है कि सप्लाई चेन पहले की अपेक्षा घट गई है। हमारे पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन 8000 लीटर की खपत है। लेकिन उतनी मात्रा में नहीं मिल रही है। इस वजह से परेशानी हो रही है। भारी मात्रा में डीजल और पेट्रोल की डिमांड करने वालों को समझाया जा रहा है, लेकिन कोई कुछ समझने को तैयार नहीं है। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई है। गयाजी में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 3.32 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 109.26 रुपए, जबकि डीजल 95.29 रुपए प्रति लीटर है। शहरी इलाकों में तो स्थिति सामान्य है, लेकिन अफवाह के चलते ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखी गई। इमामगंज नगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते करीब 1 किलोमीटर तक जाम लग गया। क्राउड कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलानी पड़ गई। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकांश लोग टंकी फुल करवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े दिखाई दिए। 400 रुपए का पेट्रोल मिल रहा है पंप के मैनेजर मनोज ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल देने की कोई निर्धारित सीमा तय नहीं की गई है। लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगभग 300 से 400 रुपए तक का ईंधन लोगों को दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। लोगों की बढ़ी परेशानी तेल भरवाने पहुंचे राकेश, विकास ने बताया कि महंगाई से आम जनता परेशान है। अब पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिमांड के अनुसार नहीं आ रहा तेल वहीं, महारानी पेट्रोल पंप के मैनेजर सुधांशु कुमार का कहना है कि सप्लाई चेन पहले की अपेक्षा घट गई है। हमारे पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन 8000 लीटर की खपत है। लेकिन उतनी मात्रा में नहीं मिल रही है। इस वजह से परेशानी हो रही है। भारी मात्रा में डीजल और पेट्रोल की डिमांड करने वालों को समझाया जा रहा है, लेकिन कोई कुछ समझने को तैयार नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *