इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo) ने बड़ा फैसला लेते हुए 16 जून से दरभंगा-कोलकाता रूट पर अपनी उड़ान सेवाएं पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही हैदराबाद रूट पर भी उड़ानों की संख्या में कटौती कर दी गई है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, अब हैदराबाद के लिए विमान सप्ताह में केवल चार दिन ही उड़ान भरेगा। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए कोई उड़ान संचालित नहीं होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दरभंगा से कोलकाता की सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरभंगा और आसपास के इलाकों से हजारों लोग इलाज, व्यापार और पढ़ाई के सिलसिले में नियमित रूप से कोलकाता जाते हैं। वहीं, हैदराबाद रूट पर उड़ानों में कटौती से आईटी प्रोफेशनल्स और कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


