यात्रियों के लिए खुशखबरी! बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट

गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उत्तर भारत के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जाएगी, जिससे मुंबई, गुजरात और उत्तर भारत के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने वाली है। रेलवे के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास कोच के साथ विशेष किराये पर चलाई जाएगी।

कब चलेगी बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल

यह स्पेशल ट्रेन 17 मई रविवार को मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से रात 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09158  गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

वहीं, वापसी में यह ट्रेन 18 मई सोमवार को गोरखपुर से रात 8:30 बजे रवाना होगी और बुधवार सुबह 7:25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन नंबर 09158 बोरीवली स्टेशन तक ही जाएगी और बोरीवली से बांद्रा टर्मिनस के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुरहवाल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

कब से शुरू होगी बुकिंग?

पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 09157 की बुकिंग 15 मई से सभी पीआरएस काउंटर और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी। इस ट्रेन में यात्रियों को रेगुलर ट्रेनों की तुलना में अधिक किराया देना होगा। इस ट्रेन में तत्काल टिकट भी उपलब्ध नहीं होंगे। 

मुंबई, ठाणे, पालघर और गुजरात से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की यात्रा करते हैं। ऐसे में बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से उन हजारों यात्रियों को राहत मिल सकती है।

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल के फेरे बढ़े

वहीं, यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और काठगोदाम के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का विस्तार करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 09075 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 15 मई से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *