India A Squad for Tri Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। खब्बू बल्लेबाज तिलक वर्मा को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं रियान पराग को उपकप्तान चुना गया है।
ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।


