मोतिहारी पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह कार्रवाई ढाका थाना पुलिस ने सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर के नेतृत्व में की। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी खुर्शीद आलम अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं और उनका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक देशी बंदूक, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और तीन हजार नेपाली रुपये बरामद किए। नेपाली मुद्रा की बरामदगी से इस तस्करी गिरोह के नेपाल से भी संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार होने में सफल रहे। थानाध्यक्ष बोले-जल्द होगी गिरफ्तारी ढाका थानाध्यक्ष राजरूप रात ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक स्थानीय अखबार में हथियार तस्करी से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अंतरराज्यीय नेटवर्क के साथ-साथ नेपाल कनेक्शन को लेकर भी छानबीन जारी है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय हथियार तस्करों के खिलाफ एक बड़ा संदेश गया है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। मोतिहारी पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह कार्रवाई ढाका थाना पुलिस ने सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर के नेतृत्व में की। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी खुर्शीद आलम अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं और उनका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक देशी बंदूक, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और तीन हजार नेपाली रुपये बरामद किए। नेपाली मुद्रा की बरामदगी से इस तस्करी गिरोह के नेपाल से भी संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार होने में सफल रहे। थानाध्यक्ष बोले-जल्द होगी गिरफ्तारी ढाका थानाध्यक्ष राजरूप रात ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक स्थानीय अखबार में हथियार तस्करी से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अंतरराज्यीय नेटवर्क के साथ-साथ नेपाल कनेक्शन को लेकर भी छानबीन जारी है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय हथियार तस्करों के खिलाफ एक बड़ा संदेश गया है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


