सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत भेड़वा टोला में दर्दनाक सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 12 निवासी रामप्रकाश यादव की पुत्री मधु कुमारी (14) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मधु अपनी दादी के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह के बाद पैदल घर लौट रही थी समारोह समाप्त होने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान नहरी सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोरी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद बाइक सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया घटना के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष बोले-मामले में जांच जारी गुरुवार की शाम 4 बजे प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार अन्य युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत भेड़वा टोला में दर्दनाक सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 12 निवासी रामप्रकाश यादव की पुत्री मधु कुमारी (14) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मधु अपनी दादी के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह के बाद पैदल घर लौट रही थी समारोह समाप्त होने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान नहरी सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोरी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद बाइक सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया घटना के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष बोले-मामले में जांच जारी गुरुवार की शाम 4 बजे प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार अन्य युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


