MP News: उद्योग जगत करेगा ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट’ का इस्तेमाल, ‘No Car Day’ का लेंगे संकल्प

MP News: उद्योग जगत करेगा ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट’ का इस्तेमाल, ‘No Car Day’ का लेंगे संकल्प

MP News: पेट्रोलियम प्रोडक्ट की खपत कम करने के लिए शहर के विभिन्न औद्योगिक संगठन, कारोबारी हस्तियां, बुद्धिजीवी एकजुट होने लगे हैं अब वह आने जाने में शेयरिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। किसी भी तरह का राष्ट्रीय विपदा के समय सबसे पहले आगे आने वाला उद्योग जगत इस बार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिले इसकी जुगत में लगा हुआ है।

कारोबारियों का मानना है कि थोड़े से प्रयास से समस्या से जूझा जा सकता है। जैसे कम दूरी के लिए वाहनों का इस्तेमाल बंद करते हुए पैरों से आवाजाही करना, एक ही स्थान तक जाने के लिए अलग अलग वाहनों की बजाय शेयरिंग समय की मांग बन चुकी है इस पर वह एकजुट हो रहे हैं।

शेयरिंग पर जोर

सराफा के कई कारोबारियों ने ठान लिया है कि वह अपने साथी कारोबारियों को एक ही रूट होने पर साथ लेंगे। कभी उनका वाहन तो कभी हमारा इससे किसी पर भी न तो ज्यादा भार पड़ेगा और न ही पेट्रोलियम का दुरुपयोग होगा।

जितनी जरूरत उतना ही इस्तेमाल

व्यवसायी आनंद खंडेलवाल बताते हैं कि इससे दिक्कतें भी बढ़ेगी। मार्केट से आधा किमी. दूर हमारा घर है एसे में हम कैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे। दिन में कई बार बैंक जाना होता है यह ऐसी दिक्कत है जिसके लिए निजी वाहन जरूरी है इतना जरूर करेंगे जितनी जरूरत उतना ही वाहन इस्तेमाल करेंगे।

सप्ताह में एक बार पब्लिक ट्रांसपोर्ट

फार्मा इंडस्ट्री के सदस्य एवं बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन के सदस्य सप्ताह में एक बार पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ई व्हीकल का इस्तेमाल करें। साथ ही माह में एक बार नो कार डे का भी संकल्प लें। बेसिक ड्रग्स डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने फार्मा सेक्टर के सभी सदस्यों से पत्र लिखकर यह आग्रह किया है ।

मूलचंदानी ने पत्र में लिखा कि विश्वस्तर की परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस के इस्तेमाल में कटौती कर उसकी बचत में अपना सहयोग दें। हम सब का दायित्व है निर्णय में हम सब सहभागी बने। इसके लिए हम अपने जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव कर यह निर्णय अवश्य करें।

महीने में एक बार लें नो कार डे का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *