शेयर बाजार में आज यानी 14 मई को बढ़त है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की बढ़त है, ये 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में तेजी कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा कल विदेशी निवेशकों ने 4,703 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 74,609 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 33 अंक की तेजी है, ये 23,413 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में 300 अंक की तेजी:74,950 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी


