नवादा | एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और बेहद जरूरी होने पर ही वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही नेताओं पर इस संदेश का असर दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार को नवादा सांसद विवेक ठाकुर दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सांसद के काफिले में तीन पुलिस वाहनों समेत लगभग कुल नौ गाड़ियां शामिल थीं। लोगों का कहना था कि जब आम जनता से ईंधन बचाने की अपील की जा रही है, तब जनप्रतिनिधियों को भी इसका पालन करते हुए उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। जब देशहित में आम आदमी अपने बेवजह खर्चे बंद कर रहे हैं तो देश के जनप्रतिनिधियों का भी काम है कि अपने सुरक्षा में भी कटौती करें । नवादा | एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और बेहद जरूरी होने पर ही वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही नेताओं पर इस संदेश का असर दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार को नवादा सांसद विवेक ठाकुर दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सांसद के काफिले में तीन पुलिस वाहनों समेत लगभग कुल नौ गाड़ियां शामिल थीं। लोगों का कहना था कि जब आम जनता से ईंधन बचाने की अपील की जा रही है, तब जनप्रतिनिधियों को भी इसका पालन करते हुए उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। जब देशहित में आम आदमी अपने बेवजह खर्चे बंद कर रहे हैं तो देश के जनप्रतिनिधियों का भी काम है कि अपने सुरक्षा में भी कटौती करें ।


