सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान आठ युवतियों को मुक्त कराया गया और दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई। तरैया थाना पुलिस ने थाना प्रभारी धीरज कुमार, एसआई शशि भूषण सिंह, महिला थाना प्रभारी नेहा कुमारी, एचटीयू प्रभारी विशाल आनंद और मिशन मुक्त फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने पोखरेड़ा और अंधरबाड़ी गांव में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ युवतियों को बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया। मौके से छोटा माधोपुर गांव निवासी अमानत साई के पुत्र कलीम साई और पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कालीनगर निवासी सुदर्शन प्रवाणिक के पुत्र मंगल प्रवाणिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। बरामद युवतियों से भी पूछताछ कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों और संदिग्ध आर्केस्ट्रा संचालन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान आठ युवतियों को मुक्त कराया गया और दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई। तरैया थाना पुलिस ने थाना प्रभारी धीरज कुमार, एसआई शशि भूषण सिंह, महिला थाना प्रभारी नेहा कुमारी, एचटीयू प्रभारी विशाल आनंद और मिशन मुक्त फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने पोखरेड़ा और अंधरबाड़ी गांव में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ युवतियों को बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया। मौके से छोटा माधोपुर गांव निवासी अमानत साई के पुत्र कलीम साई और पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कालीनगर निवासी सुदर्शन प्रवाणिक के पुत्र मंगल प्रवाणिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। बरामद युवतियों से भी पूछताछ कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों और संदिग्ध आर्केस्ट्रा संचालन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।


