तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, दो युवक मरे:बस्तौल चौक के पास हुआ हादसा, मवेशी लेकर जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, दो युवक मरे:बस्तौल चौक के पास हुआ हादसा, मवेशी लेकर जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तौल चौक के पास एनएच-31 पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मवेशी लेकर जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, प्राणपुर की ओर से कटिहार जा रहे बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मवेशी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मवेशी ले जा रहा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी सूचना प्राणपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय प्रकाश पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय मुखिया मुजाहिद आलम ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि बाइक चालक संतुलन खो बैठा, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने प्रशासन से एनएच-31 पर नियमित गश्ती बढ़ाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान करने तथा घायल व्यक्ति के उपचार को लेकर आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मामले की जांच जारी है। कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तौल चौक के पास एनएच-31 पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मवेशी लेकर जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, प्राणपुर की ओर से कटिहार जा रहे बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मवेशी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मवेशी ले जा रहा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी सूचना प्राणपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय प्रकाश पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय मुखिया मुजाहिद आलम ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि बाइक चालक संतुलन खो बैठा, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने प्रशासन से एनएच-31 पर नियमित गश्ती बढ़ाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान करने तथा घायल व्यक्ति के उपचार को लेकर आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *