गयाजी में बुधवार को बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्र्राइवर ने बस को तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। इसी दौरान करीब एक किमी तक बाइक को घसीटा। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद वो खेत में गिर गया था। उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसके हाथ और पैर फ्रैक्चर हुए हैं। घायल युवक कोंच प्रखंड का रहने वाला है। घटना पंचानपुर में हुई है। इसी बीच, पंचानपुर थाना क्षेत्र में एक दूसरी सड़क दुर्घटना भी सामने आई। प्रसिद्ध पंडित जी की मिठाई दुकान के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थस की तस्वीरें… घायल को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक कोंच की तरफ से गया शहर की ओर आ रहा था, तभी पंचानपुर पुल से पहले यह हादसा हुआ। वहीं, घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। अगर बस को समय रहते नहीं रोका जाता तो युवक की मौके पर ही मौत हो सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही पंचानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त बस, बाइक को कब्जे में लिया। बस के चालक को भी पकड़ा। दोनों वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। गयाजी में बुधवार को बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्र्राइवर ने बस को तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। इसी दौरान करीब एक किमी तक बाइक को घसीटा। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद वो खेत में गिर गया था। उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसके हाथ और पैर फ्रैक्चर हुए हैं। घायल युवक कोंच प्रखंड का रहने वाला है। घटना पंचानपुर में हुई है। इसी बीच, पंचानपुर थाना क्षेत्र में एक दूसरी सड़क दुर्घटना भी सामने आई। प्रसिद्ध पंडित जी की मिठाई दुकान के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थस की तस्वीरें… घायल को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक कोंच की तरफ से गया शहर की ओर आ रहा था, तभी पंचानपुर पुल से पहले यह हादसा हुआ। वहीं, घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। अगर बस को समय रहते नहीं रोका जाता तो युवक की मौके पर ही मौत हो सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही पंचानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त बस, बाइक को कब्जे में लिया। बस के चालक को भी पकड़ा। दोनों वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है।


