किशनगंज जिला प्रशासन ने जियापोखर थाना क्षेत्र के बंदरझुला स्थित निहार ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार शाम की गई छापेमारी में भट्ठे से भारी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान कुल 62 गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 49 खाली घरेलू सिलेंडर, 5 भरे हुए घरेलू सिलेंडर और 8 छोटे भरे हुए व्यावसायिक सिलेंडर शामिल थे। छापेमारी दल में एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ मंगलेश कुमार, खनिज विकास पदाधिकारी प्रवण कुमार, डीएसपी और इंस्पेक्टर सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल थे। प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग तथा भंडारण के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनसुराज नेता का है ईंट भट्ठा एसडीएम अनिकेत कुमार और थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में भट्ठे के मालिक के रूप में इकरामुल हक का नाम सामने आया है। इकरामुल हक बंदरझूला पंचायत के वर्तमान मुखिया, जनसुराज के नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी हैं। एसडीपीओ ने पुष्टि की कि मामले की जांच जारी है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि बुधवार को उक्त भट्ठा संचालक इकरामुल हक पर मामला दर्ज किया गया है। थाना कांड सख्या 32/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किशनगंज जिला प्रशासन ने जियापोखर थाना क्षेत्र के बंदरझुला स्थित निहार ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार शाम की गई छापेमारी में भट्ठे से भारी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान कुल 62 गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 49 खाली घरेलू सिलेंडर, 5 भरे हुए घरेलू सिलेंडर और 8 छोटे भरे हुए व्यावसायिक सिलेंडर शामिल थे। छापेमारी दल में एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ मंगलेश कुमार, खनिज विकास पदाधिकारी प्रवण कुमार, डीएसपी और इंस्पेक्टर सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल थे। प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग तथा भंडारण के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनसुराज नेता का है ईंट भट्ठा एसडीएम अनिकेत कुमार और थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में भट्ठे के मालिक के रूप में इकरामुल हक का नाम सामने आया है। इकरामुल हक बंदरझूला पंचायत के वर्तमान मुखिया, जनसुराज के नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी हैं। एसडीपीओ ने पुष्टि की कि मामले की जांच जारी है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि बुधवार को उक्त भट्ठा संचालक इकरामुल हक पर मामला दर्ज किया गया है। थाना कांड सख्या 32/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


