भोजपुर में सिकंदर उर्फ अजय शंकर की हत्या हुई थी। हत्याकांड में फरार आरोपी विशाल बिंद को गुजरात को राजकोट से गिरफ्तार किया है। भोजपुर पुलिस उसे लेकर आरा पहुंची। गिरफ्तार आरोपित टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली का निवासी बताया जाता है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है और आज बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार विशाल बिंद हत्या और शराब के दो अलग-अलग मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। टाउन थाना इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि 2023 में हिमांशु शर्मा उर्फ यश शर्मा को गोली मारने के मामले में भी वह जेल जा चुका है। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर एक सप्ताह पहले गुजरात के राजकोट में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद भोजपुर पुलिस की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए वहां रवाना हुई थी। दोस्त के साथ जा रहे थे सिकंदर, अपराधियों ने की थी फायरिंग बताया जाता है कि सिकंदर हत्याकांड की जांच के दौरान विशाल बिंद का नाम सामने आया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। 15 मार्च 2025 को होली की रात करीब 9 बजे उजियार टोला निवासी शुभम यादव उर्फ राहुल यादव अपने दोस्त दशई कुमार और सिकंदर उर्फ अजय शंकर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिंद टोली स्थित संजू ठाकुर के घर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोलीबारी में सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शुभम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल शुभम यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। विशाल बिंद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश में भी जुट गई है। भोजपुर में सिकंदर उर्फ अजय शंकर की हत्या हुई थी। हत्याकांड में फरार आरोपी विशाल बिंद को गुजरात को राजकोट से गिरफ्तार किया है। भोजपुर पुलिस उसे लेकर आरा पहुंची। गिरफ्तार आरोपित टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली का निवासी बताया जाता है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है और आज बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार विशाल बिंद हत्या और शराब के दो अलग-अलग मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। टाउन थाना इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि 2023 में हिमांशु शर्मा उर्फ यश शर्मा को गोली मारने के मामले में भी वह जेल जा चुका है। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर एक सप्ताह पहले गुजरात के राजकोट में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद भोजपुर पुलिस की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए वहां रवाना हुई थी। दोस्त के साथ जा रहे थे सिकंदर, अपराधियों ने की थी फायरिंग बताया जाता है कि सिकंदर हत्याकांड की जांच के दौरान विशाल बिंद का नाम सामने आया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। 15 मार्च 2025 को होली की रात करीब 9 बजे उजियार टोला निवासी शुभम यादव उर्फ राहुल यादव अपने दोस्त दशई कुमार और सिकंदर उर्फ अजय शंकर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिंद टोली स्थित संजू ठाकुर के घर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोलीबारी में सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शुभम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल शुभम यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। विशाल बिंद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश में भी जुट गई है।


