जमुई जिले में लगातार हो रही बारिश और वज्रपात ने कहर बरपाया है। बीते 18 घंटे के भीतर वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। खैरा थाना क्षेत्र के नरियाना गांव निवासी 32 साल के फेरी व्यवसायी रोहित साह भी बुधवार सुबह वज्रपात का शिकार हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रोहित साह फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार शाम वह बाइक से फेरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदीमोह गांव के समीप अचानक तेज बारिश और वज्रपात शुरू हो गया। वह वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो छोटे बच्चे रोहित साह की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी रोहित के कंधों पर थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वज्रपात से युवक की मौत की सूचना मिली थी और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमुई जिले में लगातार हो रही बारिश और वज्रपात ने कहर बरपाया है। बीते 18 घंटे के भीतर वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। खैरा थाना क्षेत्र के नरियाना गांव निवासी 32 साल के फेरी व्यवसायी रोहित साह भी बुधवार सुबह वज्रपात का शिकार हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रोहित साह फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार शाम वह बाइक से फेरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदीमोह गांव के समीप अचानक तेज बारिश और वज्रपात शुरू हो गया। वह वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो छोटे बच्चे रोहित साह की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी रोहित के कंधों पर थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वज्रपात से युवक की मौत की सूचना मिली थी और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।


