आज यानी बुधवार, 13 मई को सेंसेक्स 100 अंक (0.17%) की तेजी के साथ 74,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंकों (0.12%) की तेजी है, ये 23,400 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मेटल शेयरों खरीदारी है, जबकि फार्मा के शेयरों में बिकवाली है। एशियाई बाजारों में तेजी कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा कल विदेशी निवेशकों ने 1,959 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार में कल 12 मई को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।
सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 74,700 पर कारोबारर कर रहा:निफ्टी 30 अंक ऊपर 23,400 के पार पहुंचा, फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली


