नांगल के थूमड़ी गांव में कलेक्टर की रात्रि चौपाल:बिजली, पानी, सफाई जैसी शिकायतें मिली; कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान

नांगल के थूमड़ी गांव में कलेक्टर की रात्रि चौपाल:बिजली, पानी, सफाई जैसी शिकायतें मिली; कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान

दौसा कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में मंगलवार को नांगल राजावतान उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत थूमड़ी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बिजली, पानी, साफ-सफाई जैसी कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान हुआ। कलेक्टर ने ग्रामीणों की सार्वजनिक और व्यक्तिगत समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को परिवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने बिजली एवं पेयजल सप्लाई, गांव में सफाई, नए कनेक्शन जारी करने, ढीले पड़े बिजली तार दुरुस्त करने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने तथा पेंशन, शौचालय की राशि दिलवाने जैसे कई परिवाद प्रस्तुत किए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। चौपाल में जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं हो पाया, उनके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही कर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप स्थानीय स्तर पर ही जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ बिरदीचंद गंगवाल, नांगल राजावतान एसडीएम यशवंत मीणा, भाजपा नेता महेन्द्र चांदा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *