आजमगढ़ के सिधारी थाना में जयमाल के स्टेज पर चढ़कर अभद्रता किए जाने इसके साथ ही शादी समारोह में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित संदीप राजभर ने सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि मेरे घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस शादी समारोह में गांव का ही एक लड़का गौरव यादव अपने चार अन्य साथियों के साथ जय माल के स्टेज पर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके साथ ही गाली गलौज भी देने लगा। जब आरोपी को समझने का प्रयास किया गया तो वह मर पीत करना शुरू कर दिया और कुछ समय बाद ही शादी मंडप में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद घर की महिलाओं और लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव किया। जान से मारने की दिया धमकी
महिलाओं और रिश्तेदारों द्वारा बीच बचाव किए जाने से नाराज आरोपी गाली गलौज करने के साथी जाते जान से मारने की धमकी दिया और गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शादी समारोह से जुड़े हुए फुटेज तलाश रही है। जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


