गूगल मैप के चक्कर में थाने पहुंचा शराब का ट्रक:सागर में 1500 पेटी बॉम्बे व्हिस्की जब्त; ड्राइवर बोला- खेप वैध, पुलिस कर रही जांच

गूगल मैप के चक्कर में थाने पहुंचा शराब का ट्रक:सागर में 1500 पेटी बॉम्बे व्हिस्की जब्त; ड्राइवर बोला- खेप वैध, पुलिस कर रही जांच

सागर की मकरोनिया थाना पुलिस ने बहेरिया मार्ग पर 1500 पेटी शराब (बॉम्बे व्हिस्की) से भरा एक आयशर ट्रक (MP 09 DF 0620) पकड़ा है। वाहन में मौजूद ड्राइवर और हेल्पर ने खेप को वैध बताते हुए संबंधित दस्तावेज पेश किए हैं, जिनकी फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। नींद और गूगल मैप ने भटकाया रास्ता
पूछताछ में ड्राइवर रामचंद्र वर्मा ने बताया कि यह शराब खरगोन जिले के बड़वाह से लोड की गई थी और इसे जबलपुर होते हुए रीवा पहुंचाना था। सफर के दौरान उसकी आंख लग गई, जिसके बाद हेल्पर ने स्टेरिंग संभाली। वह गूगल मैप के सहारे गाड़ी चला रहा था और इसी कन्फ्यूजन में रास्ता भटककर सागर पहुंच गया, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई
मकरोनिया थाना प्रभारी रविंद्र चौहान के अनुसार, ट्रक और उसमें रखी शराब को सुरक्षित रखवा लिया गया है। ड्राइवर के दावों और सौंपे गए कागजातों का बारीकी से सत्यापन किया जा रहा है। दस्तावेजों की सत्यता प्रमाणित होने और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की वैधानिक दिशा तय की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *