पूर्णिया में हथियार के साथ 8 बदमाश गिरफ्तार:वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे, कट्‌टा-13 कारतूस पुलिस ने किया बरामद

पूर्णिया में हथियार के साथ 8 बदमाश गिरफ्तार:वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे, कट्‌टा-13 कारतूस पुलिस ने किया बरामद

पूर्णिया के डंगराहा ओपी की पुलिस ने हथियार के जखीरे के साथ बदमाशों के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, जिसे पुलिस ने नाकाम किया। पुलिस ने हथियारों के साथ 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में बायसी थाना क्षेत्र के रहने वाले नैयर, अनसर राजा, मो. शौकत, ललन कुमार और लव कुमार शामिल हैं। इसके अलावा कटिहार जिले के बलरामपुर के रहने वाले रबनी यादव और मो. तमन्नु को भी पकड़ा है। इस गिरोह में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले नुर आलम को भी पकड़ा गया है।
डंगराहा ओपी प्रभारी कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ इलाके में जमा हुए हैं। वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं।
नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस सूचना मिलते ही डंगराहा ओपी पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस, 3 बाइक और आठ मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और संभावित घटना की योजना का पता लगाया जा सके। सभी आरोपियों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियारों और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पूर्णिया के डंगराहा ओपी की पुलिस ने हथियार के जखीरे के साथ बदमाशों के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, जिसे पुलिस ने नाकाम किया। पुलिस ने हथियारों के साथ 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में बायसी थाना क्षेत्र के रहने वाले नैयर, अनसर राजा, मो. शौकत, ललन कुमार और लव कुमार शामिल हैं। इसके अलावा कटिहार जिले के बलरामपुर के रहने वाले रबनी यादव और मो. तमन्नु को भी पकड़ा है। इस गिरोह में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले नुर आलम को भी पकड़ा गया है।
डंगराहा ओपी प्रभारी कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ इलाके में जमा हुए हैं। वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं।
नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस सूचना मिलते ही डंगराहा ओपी पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस, 3 बाइक और आठ मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और संभावित घटना की योजना का पता लगाया जा सके। सभी आरोपियों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियारों और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *